लखनऊ
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने गुरुवार को लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 28 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। इनमें से वर्तमान में 6 सांसदों का टिकट काट दिया गया है।
बीजेपी की लिस्ट में मोदी सरकार में कृषि राज्यमंत्री और शाहजहांपुर से लोकसभा सांसद कृष्णा राज का टिकट काटकर अरुण सागर को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं आगरा से वर्तमान सांसद और अनसूचित जाति के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर प्रदेश सरकार के मंत्री एसपी बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है। संभल के सासंद सतपाल सैनी का टिकट काटकर परमेश्वर सैनी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी प्रकार हरदोई से अंशुल वर्मा का टिकट काटकर जय प्रकाश रावत को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा मिश्रिख सांसद अंजूबाला की जगह अशोक रावत को टिकट दिया गया है। फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल का टिकट काट कर राजकुमार चहर को टिकट दिया गया। जिन 6 लोगों का टिकट कटा है उनमें से 4 ओबीसी और दो अनुसूचित जाति से हैं। गौरतलब है कि बीजेपी ने गुरुवार को 184 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें बीजेपी के संरक्षक मंडल के सदस्य लालकृष्ण आडवाणी का गांधीनगर गुजरात से टिकट काटकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…