बलिया में मैजिक से टकराई बाईक, 3 नौजवानों की मौत, गमगीन हुए लोग

बलिया में गुरुवार को रंमनियर थाना क्षेत्र के मनियर बस स्टैंड पर गुरुवार को दोपहर के एक बजे बाइक सवार तीन युवक व टाटा मैजिक गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर में तीनों युवक घायल हो गए। आस पास के लोग घायल युवकों को फौरन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां पर दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी ले जाते समय रसडा़ के पास तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों युवकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मौका पाकर मैजिक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा।

मिली जानकारी के अनुसार होली के त्यौहार के दिन गुरुवार को दोपहर एक बजे मनियर सिकंदरपुर मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवक सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे कि मनियर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही मैजिक गाड़ी से बाइक एवं मैजिक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक के परखचे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक फुटबॉल की गेंद की तरह हवा में उड़ने के बाद जमीन पर गिरकर छट पटाने लगे।

इलाके में तीन मौत एक साथ होने से खुशी का त्यौहार होली मातम में बदल गया।

वहीं बलिया के सहतवार में जिन ब्राह्म बाबा के पास गुरुवार की शाम रेवती जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक सवार के साथ उसकी बहन भी थी। वाकया उस समय हुआ जब बांसडीह कस्बा के पूर्व टोला निवासी शिवजी चौहान(19) पुत्र सुरेश चौहान एवं कंचन चौहान(17) पुत्र सुरेश चौहान गुरुवार की शाम होली के दिन अपने रिश्तेदारी में होली मनाने रेवती जा रहे थे।

इसी बीच जिन ब्रह्मबाबा के पास बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भाई शिव जी को आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के सहारे जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान शिवजी की भी मौत हो गई। जब इसकी सूचना घरवालों को मिली तो घर वालों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago