Categories: देश

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, इन नेताओं को मिला टिकट

भाजपा ने 21 मार्च को होली के दिन शाम को अपनी पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश समेत 23 राज्यों की 184 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने के एक दिन बाद यानी 22 मार्च को रात करीब 1:30 बजे 4 राज्यों की 36 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में हुई पार्टी की क्रेंद्रीय चुनाव समिति की चौथी बैठक के बाद इन 36 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी। भाजपा की दूसरी लिस्ट में आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और ओडिशा की लोकसभा सीटों के लिए 36 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई।

संबित पात्रा पुरी और गिरीश बापट पुणे लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का रहा जो ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लेड़ेंगे। इससे पहले पुरी की सीट पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ने की भी खूब चर्चा थी। लेकिन भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार​ फिर से वाराणसी से ही उतारने का फैसला किया जिसके बाद इन अटकलों को विराम लग गया था। दूसरी लिस्ट में गि​रीश बापट का नाम भी शामिल है जो महाराष्ट्र की पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago