नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, बेल्थरा रोड में पुलिस ने मारा छापा

बेल्थरा रोड। नौकरी के नाम पर बलिया में 11 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आजमगढ़ पुलिस ने नौकरी के नाम पर 11 लाख रुपये ठगी के मामले में बेल्थरारोड निवासी युवक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इसी सिलसिले में आजमगढ़ पुलिस ने रविवार को उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम में आरोपी मानवेंद्र बहादुर सिंह की तलाश में छापेमारी की, जिसके बाद  गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली और उसे बैरंग वापस लौटना पड़ा।

 जानकारी के मुताबिक सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति पत्र के नाम पर आरोपियों ने 11 लाख रुपये की वसूली की और फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। मामला सामने  आते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गए। ठगी के शिकार आजमगढ़ निवासी और बलिया में नवानगर स्थित जनता इंटर कॉलेज के शिक्षक चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को सहायक शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर 11 लाख की ठगी की गई। 

ठगों ने पीड़ित शिक्षक की पत्नी के नाम गोरखपुर में संचालित रामकृष्ण कन्या जूनियर विद्यालय में सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र भी दे दिया। इस दौरान ठगों ने स्कूल प्रबंधक के बाहर होने का बहाना बनाकर स्कूल जाने से उसे दो माह तक रोके रखा। संदेह होने पर जब पीड़ित स्कूल पहुंचा और नियुक्ति पत्र दिखाया तो फर्जी नियुक्ति पत्र होने का खुलासा हुआ।

मामला पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। इसे लेकर अधिकारियों की जांच के बाद आजमगढ़ कोतवाली में मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार गुप्ता, खैरा नसीरपुर निवासी सुनील कुमार, उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम निवासी मानवेंद्र बहादुर सिंह और ताड़ीबड़ागांव निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

34 minutes ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago