Categories: बलिया

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर BJP का सम्मेलन, बलिया सांसद ने गिनाई उपलब्धियां

बलिया। मोदी सरकार को 9 साल पूरे होने पर बैरिया में सांसद वीरेन्द्र सिंह ने सरकार उपलब्धि गिनाई। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव BJP के लिए एक मिशन है। हर कीमत पर जी तोड़ मेहनत कर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

बता दें भाजपा संयुक्त मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि बिना जाति धर्म और व्यक्ति को ध्यान में रखें देश हित में और पार्टी हित में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करना है। हम सबको मिलकर काम करना होगा। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके मन के पसंद का उम्मीदवार नहीं होता तो वह पार्टी की मदद में नहीं लगते हैं। ऐसे लोग बहुत समय तक किसी एक दल में नहीं रहते हैं और सम्मान भी नहीं पाते हैं।



उन्होंने विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया संसदीय क्षेत्र में 200 से अधिक सड़के बन रही हैं। जनता जनार्दन को चाहिए कि उन सड़कों के मानक पर पैनी नजर रखें। सरकार की योजना है कि देश के हर नागरिक को किसी न किसी योजना से लाभान्वित किया जाए। इसके लिए लोगों को योजनाओं के विषय में बताना होगा और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए जरूरी उपाय करने होंगे।

उन्होंने सिंचाई की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया में 60 फ़ीसदी खेती सिंचाई पर आधारित है। किसानों को चाहिए कि सोलर नलकूप योजना का लाभ लें। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि 30 मई से शुरू जनसंपर्क अभियान 30 जून तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है। अगर कोई पात्र व्यक्ति किसी योजना से वंचित है, तो उसका लाभ उसे दिलवाना है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago