बेल्थरा रोड। नौकरी के नाम पर बलिया में 11 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आजमगढ़ पुलिस ने नौकरी के नाम पर 11 लाख रुपये ठगी के मामले में बेल्थरारोड निवासी युवक समेत चार लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। इसी सिलसिले में आजमगढ़ पुलिस ने रविवार को उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम में आरोपी मानवेंद्र बहादुर सिंह की तलाश में छापेमारी की, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिली और उसे बैरंग वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति पत्र के नाम पर आरोपियों ने 11 लाख रुपये की वसूली की और फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया था। मामला सामने आते ही अधिकारियों के कान खड़े हो गए। ठगी के शिकार आजमगढ़ निवासी और बलिया में नवानगर स्थित जनता इंटर कॉलेज के शिक्षक चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी को सहायक शिक्षक की नौकरी देने के नाम पर 11 लाख की ठगी की गई।
ठगों ने पीड़ित शिक्षक की पत्नी के नाम गोरखपुर में संचालित रामकृष्ण कन्या जूनियर विद्यालय में सहायक शिक्षक पद के लिए नियुक्ति पत्र भी दे दिया। इस दौरान ठगों ने स्कूल प्रबंधक के बाहर होने का बहाना बनाकर स्कूल जाने से उसे दो माह तक रोके रखा। संदेह होने पर जब पीड़ित स्कूल पहुंचा और नियुक्ति पत्र दिखाया तो फर्जी नियुक्ति पत्र होने का खुलासा हुआ।
मामला पिछले तीन वर्षों से चल रहा था। इसे लेकर अधिकारियों की जांच के बाद आजमगढ़ कोतवाली में मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार गुप्ता, खैरा नसीरपुर निवासी सुनील कुमार, उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम निवासी मानवेंद्र बहादुर सिंह और ताड़ीबड़ागांव निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…