Categories: बलिया

वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेगी आजमगढ़ मंडल की टीम, सभी खिलाड़ी बलिया से

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वावधान में लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य महिला खेल समारोह के अंतर्गत आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली आजमगढ़ मंडल की बालिका टीम रविवार को घोषित कर दी गई।

खास बात ये है कि इस टीम में खेलने वाली सभी खिलाड़ी बलिया जिले से हैं। ये टीम 25 जुलाई को बलिया से लखनऊ जाएगी और 26 से 28 जुलाई तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित आयोजन में प्रतिभाग करेगी।

बालिका वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी तेजस्विनी सिंह (कप्तान) आर्या सिंह, दिव्या खरवार, अंकिता (बेसिक शिक्षा परिषद) खुशी यादव, रिसिका यादव, अंशु शाह, पायल सिंह (आर के मिशन स्कूल) पूजा पाठक, अंशिका सिंह, नम्रता सिंह, एंजेल होई बघेल, साक्षी यादव (जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव ) को चयनित किया गया है। आजमगढ़ मंडल टीम कोच की भूमिका नसीम फातिमा वहीं टीम मैनेजर की भूमिका नीरज राय निभायेंगे।

जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय एवम अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह ने बालिकाओं के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला वॉलीबाल एसोसिएशन से अक्षय कुमार राय, निरंजन राय, पवन राय, प्रफुल्ल कुमार, निरंजन राय, अम्बरीष तिवारी, रमेश राय, पंकज कुमार, सरदार मोहम्मद अफजल, मोहम्मद इरफान, सच्चिदानंद राय, अनूप राय आदि ने बालिकाओं के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago