Categories: बलिया

बलिया में गंगा के बढ़ते जलस्तर से लोग चिंतित, कटानरोधी कार्य में लापरवाही पर भड़के सपा विधायक

बलिया में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से अब लोगों की चिंता बढ़ गई है। गंगा के जलस्तर में प्रति घंटा दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिसकी वजह से गंगा तटवर्ती लोग चिंतित होने लगे हैं। खतरा बिंदु 57-615 मीटर है।

दुबे छपरा में यूट्यूब विधि पार्कोपाइन सहित 3.75 करोड़ से हो रहा कटानरोधी कार्य लाख पकोशिश के बाद भी रविवार को भी गतिशील नहीं हो सका। दुबे छपरा, गोपालपुर, उदईछपरा की लगभग 20 हजार आबादी पिछले साल हुए बाढ़ कटान के मंजर को याद कर चिंतित होने लगी है। गंगा नदी का पानी अभी पेटे के अंदर है, लेकिन नदी से संबद्ध छाड़न में पानी का फैलाव धीरे-धीरे होने लगा है।

वहीं गंगा के जलस्तर में वृद्धि को देख बैरिया के सपा विधायक जयप्रकाश अंचल ने रामगढ़, दुबेछपरा में हो रहे कटान रोधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कटानरोधी कार्य में हो रही लापरवाही पर असंतोष जताते हुए कहा कि विभागीय लोग ठीकेदारों के साथ मिलकर अनियमितता कर रहे हैं। बाढ़ व कटान के पूर्व सभी कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए लेकिन अधूरे पड़े हैं। सपा के दशरथ यादव, उमेश यादव, गिरीश कुमार, बसंत सिंहा, एसके प्रियदर्शी, प्रशांत गुप्ता आदि मौजूद थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago