बलिया- आजाद हिंद फौज के सिपाही शंभू नाथ का 103 वर्ष की उम्र में निधन

बैरिया-  सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में सिपाही रहे शंभू नाथ ठाकुर का शुक्रवार को 103 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  उनकी अंत्येष्टि बहुआरा तट पर की गई।

बताया जाता है कि शंभू नाथ 1939 से 1944 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आजाद हिंद फौज में सिपाही रहे। उन्होंने नेताजी के संग वर्मा, इंफाल व कोहिमा में अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लिया।

शंभू नाथ ठाकुर को नेताजी से बेहद लगाव था, जिसके कारण वह उनके संपर्क में गए और आजाद हिंद फौज में हिस्सा लिया। ठाकुर के पौत्र विनोद ठाकुर बताते हैं कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दिनों की बातें परिवार के साथ साझा नहीं करते थे लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया था कि नेताजी जैसा भारत बनाना चाहते थे, वह भारत नहीं बन पाया।

1945 में शंभू नाथ ठाकुर अपने पारिवारिक कारणों से आजाद हिंद फौज छोड़कर वापस अपने गांव आ गए। बाद में नेताजी के निधन के बाद प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की सरकार ने एक व्यवस्था दी कि जो भी आजाद हिंद के सिपाही हैं वे चाहे तो उनका समायोजन भारतीय फौज में किया जा सकता है और इसी क्रम में देश आजाद होने के बाद शंभू नाथ ठाकुर बिहार रेजीमेंट में भर्ती हो गए।

जहां कुछ दिनों के सेवा के बाद वह सेवानिवृत्त हुए। शंभू नाथ ठाकुर अति साधारण परिवार से थे। वह प्रति वर्ष 23 जनवरी को नेताजी का फोटो रखकर उस पर फूलमाला चढ़ाते थे और उन्हें सैल्यूट करते थे।

तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों की जो सूची है उसमें शंभू नाथ ठाकुर का नाम नहीं शामिल है। इसलिए उन्हें सरकारी सहायता तत्काल नहीं दी गई। मैंने इस संबंध में उनके परिजनों से जानकारी प्राप्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता कर अगर सहायता की श्रेणी में आते होंगे तो उनकी अंत्येष्टि आदि के लिए दी जाने वाली सहायता का भुगतान उनके परिजनों को कर दिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago