पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का बलिया जिले के लोगों से गहरा लगाव था। पूर्व पीएम को नजदीक से जानने वाले बताते है कि वह काफी संजीदा इंसान थे। उनका बच्चों से बेहद लगाव था।
जिले के नरहीं निवासी व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार राय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के काफी करीब थे। संघ से जुड़े दोनों लोगों की मुलाकात अक्सर होती थी। शिवकुमार राय के पौत्र ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि साल 1973 में अटल जी चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिये जिले में आये थे। दिन में जनसभा करने के बाद वह रात में जिला अस्पताल रोड स्थित आवास पर रुकने पहुंचे। रात में उनकी नजर शिवकुमार राय की बहन मंजू की दो वर्षीय पुत्री पर पड़ी जो अटल जी के सामने खेल रही थी।
उन्होंने बच्ची को बुलाकर अपने पास बैठाया तथा पूछा कि ‘राय साहब’ यह प्यारी बच्ची किसकी है। बाबा (शिवकुमार राय) ने बताया कि यह मेरी नातिन है। यह सुनने के बाद उन्होंने कहा कि इसका नाम मै पल्लवी रख रहा हूं। अटल जी ने बुआ की लड़की का नामकरण किया जो अब इंग्लैंड में रहती है।
ज्ञानेन्द्र ने बताया कि बाब ने दो चुनाव लड़ा। इसमें साल 1967 में कोपाचीट विधान सभा से भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में तथा वर्ष 1991 का बलिया लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में। परिवार में शादी होने पर अटल जी को निमंत्रण भेजा जाता था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह खुद तो नहीं आ सके, लेकिन हर बार उनका शुभकामना संदेश आता रहा। यह सिलसिला साल 2011 में शिवकुमार राय के निधन होने से पहले तक चलता रहा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…