बलिया- दो पक्षों में जमकर चली लाठियाँ, एक गिरफ्तार

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरियां खुर्द में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी चलाये। जिसमें सात लोग घायल हो गये। वहीं सूचना पर पहुंची यूपी100 की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाने ले आयी। मामले की जांच हो रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम सभा हरियाँ खुर्द निवासी प्रधान राजेश यादव पुत्र भीम यादव गुरुवार को खाना खाकर सोने चले गये। इसी बीच लगभग दस बजे रात को प्रधान राजेश यादव को गांव के एक व्यक्ति ने बताया की आपके गड्ढे में टार्च जलाकर मछली मार रहने है।

ये खबर सुनते ही प्रधान मौके पर पहुँच कर अवाज लगाई । वहाँ पहले से छिपे लोगों ने प्रधान पर लाठी चलाई। जिससे वह जख्मी हो गयें। घायलाव्स्था में भाग कर गांव वालों को पुकारते हुये घर के तरफ भाग खडे हुये। अवाज सुनकर आसपास के लोग वहाँ आ गये।

जिसके बाद दोनो तरफ से लाठियां चटकने लगी। जिसमें राजेश प्रधान पुत्र भीम यादव, कल्लू यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव, मुन्ना यादव पुत्र सरजू यादव, महेश यादव पुत्र अर्जून यादव, वह दूसरे पक्ष से रामाकान्त यादव, गिरजा साहनी चोटिल हो गये।
सूचना पर पहुची यूपी 100 की टीम ने मौके से गिरजा साहनी को थाने ले आई ।शुक्रवारकी सुबह लिखित तहरीर थाने पर दी।तहरीर पाते ही घटना स्थल का जायजा लेकर खोजबीन शुरु कर दी। मारपीट की इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहोल व्याप्त है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

6 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

6 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

8 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

8 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago