Categories: बलिया

बलिया में अंतिम मंगलवार पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया। फेफना में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भण्डारे का शुभारम्भ सुबह रामदरबार की स्थापना कर विधिवत पूजन के साथ किया गया। भंडारे में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ साथ हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही सभी अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता जदयू के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने कहा कि बड़ा मंगल पिछले वर्ष की भाती इसका वर्ष भी बड़ा मंगल का भव्य आयोजन हो रहा है, पहले हम लोग यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित आवास पर होता था। इस अंतिम बड़े मंगल पर हम बजरंग बली से प्रार्थना करते है कि पुनः हमारे क्षेत्रवासियों का विकास हो व सभी का कल्याण हो।

अवलेश सिंह ने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन में प्रत्येक व्यक्ति को सहभागिता करना चाहिए, जिससे इस प्रचंड गर्मी में राहगीरों को राहत मिल सके। भंडारे में पूर्व विधायक भगवान पाठक, जदयू के प्रदेश संयोजक सत्येन्द्र पटेल, बलिया के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता, वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू, पूर्व चेयरमैन चितबड़ागाँव केशरीनंदन त्रिपाठी, भाजपा नेता विनय सिंह, प्रधान अनिल सिंह,

सिद्धार्थ शंकर सिंह, भैया मुन्ना बहादुर सिंह अमित सिंह ,मंटू सिंह, जिला पंचायत सदस्य अभय नारायण गिरि, पीडी सिंह, अनिल सिंह, भासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे, हरीशंकर पटेल पुनीत सिंह बागी, अदालत सिंह, रोहित पांडेय, विशाल सिंह अन्य लोग उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago