Categories: बलिया

बलिया- निर्माणाधीन नाले और PWD के डाक बंगले के भवन का डीएम ने लिया जायजा

बलिया। मंगलवार को जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने माल्देपुर से कदम्ब चौराहे तक बनने वाले 4.65 किमी नाले का निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि नाला निर्माण के स्थलों का चिन्हाकन करें ताकि लोगों को पहले से ही पता चल सके कि यहां निर्माण कार्य होने वाला है। साथ ही यातायात बाधित ना हो इसकी भी पहले से व्यवस्था की जाए।

इधर अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि अभी तक 700 मीटर का काम हो गया है। बाकी कार्य अक्टूबर 2024 तक पूरा हो जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कार्य की महत्वता को देखते हुए मजदूरों की संख्या बढ़ा दी जाए जिससे कि कार्य जल्दी से जल्दी हो सके।

वहीं जिलाधिकारी ने PWD के डाक बंगले में निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। और निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बार भवन के चारों तरफ बाउंड्री वाल का सौंदर्यीकरण हो। इसके अलावा साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही उन्होंने भवन के कक्षो और शौचालयों का निरीक्षण किया और PWD निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र वर्मा को जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago