बलिया। पटना के जदयू कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में बिहार सरकार के तमाम मंत्री के साथ-साथ केसी त्यागी और तमाम बड़े नेता मौजूद रहे। इसके अलावा यूपी के जदयू महासचिव अवलेश सिंह भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक को लेकर जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने बताया कि शनिवार को पटना के जदयू कार्यालय में राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशभर से आए पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की। पार्टी अपनी समाजवादी विचारधारा को लेकर पूरे देश में नए जोश के साथ काम करेगी।
बता दें राष्ट्रीय परिषद के इस बैठक में फिर से एक बार ललन सिंह को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इस पर फैसला कुछ दिन पहले राज्य परिषद की बैठक में हुआ था।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…