मेडिकल टीम पर हमला: DM अदिति सिंह ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए एसपी से की बात

बलिया : बैरिया क्षेत्र के मधुबनी में स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम पर हमला करने वाले दोषी पर कड़ी करवाई के लिए डीएम अदिति सिंह ने एसपी डॉ विपिन टाडा से बात की साथ ही कहा कि आरोपी किसी भी हाल में नहीं बचने चाहिये । बता दें की कोविड-19 महामारी में जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बदसलूकी व हमले को पुलिस प्रशासन ने भी पूरी गंभीरता से लिया है।

इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उधर, घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी अदिति सिंह ने एसडीएम और सीओ को मौके पर भेजा। जिलाधिकारी के साथ सीडीओ प्रवीण वर्मा ने भी सम्बन्धित डॉक्टर व स्वास्थ्य स्टाफ के साथ बात कर उनका हाल जाना।

इसके बाद दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक से बात की। माना जा रहा है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी, ताकि इस तरह की अराजकता फैलाने वालों के लिए नजीर बन सके।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago