बैरिया । बैरिया थाना अंतर्गत पासवान चौक (कोटवां/मधुबनी) मे रविवार को दोपहर में कोरोना संक्रमित युवक को ट्रेस करने व दवा देने गए स्वास्थ्य टीम पर संक्रमित के परिजनों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक डंडे और लात घूसे से स्वास्थ्य टीम के सदस्यों की जबरदस्त पिटाई की गई। जिसमें टीम के 2 चिकित्सक व गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर बैरिया पुलिस, एसडीएम प्रशांत नायक व क्षेत्राअधिकारी आर के तिवारी पहुंचे और घायल स्वास्थ्य कर्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवां ले आए। वहीँ इस मामले पुलिस ने आरोपियीं के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीँ आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस लागातार दबिश भी दे रही है।
स्वास्थ्य टीम के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि आज कोरोना पॉजिटिव लोगों की आई सूची में पासवान चौक निवासी घनश्याम का नाम शामिल था। ऐसे में सरकारी स्विफ्ट डिजायर कार से हमारी टीम अन्य जगह लोगों को ट्रेस कर पासवान चौक पर जब पहुंची वहां हम लोग पूछ ही रहे थे कि अचानक वहां के लोगों ने आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया, गालियां देते हुए परिचय पत्र मांगने लगे, इसके साथ ही एकाएक लाठी डंडे से टीम के सदस्यों को पीटने लगे।
जिस घटना में मेरी (डॉक्टर नीरज कुमार सिंह) कि वह टूट गई है। डॉ अमित गौतम और चालक लाल बहादुर यादव कि वहां के लोगों ने बुरी तरह से पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। हम लोग जैसे तैसे जान बचाकर वहां से भागे हैं। यह बताते समय डॉक्टर नीरज रो पड़े। बताएं कि चिकित्सकीय टीम पर हमला बोलने वाले लोग 60-70 की संख्या में थे। टीम के सदस्य ने घटना की वीडियो भी बनाई है। जिसमें हाथ में डंडा लिए हुए कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं, परिचय पत्र की मांग कर रहे हैं और गालियां दे रहे हैं। उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत नायक ने कहा की इस मामले में कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…