जब बलिया में इनके घर रुके थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का बलिया जिले के लोगों से गहरा लगाव था। पूर्व पीएम को नजदीक से जानने वाले बताते है कि वह काफी संजीदा इंसान थे। उनका बच्चों से बेहद लगाव था।

जिले के नरहीं निवासी व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार राय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के काफी करीब थे। संघ से जुड़े दोनों लोगों की मुलाकात अक्सर होती थी। शिवकुमार राय के पौत्र ज्ञानेन्द्र कुमार का कहना है कि साल 1973 में अटल जी चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के लिये जिले  में आये थे। दिन में जनसभा करने के बाद वह रात में जिला अस्पताल रोड स्थित आवास पर रुकने पहुंचे। रात में उनकी नजर शिवकुमार राय की बहन मंजू की दो वर्षीय पुत्री पर पड़ी जो अटल जी के सामने खेल रही थी।

उन्होंने बच्ची को बुलाकर अपने पास बैठाया तथा पूछा कि ‘राय साहब’  यह प्यारी बच्ची किसकी है। बाबा (शिवकुमार राय) ने बताया कि यह मेरी नातिन है। यह सुनने के बाद उन्होंने कहा कि इसका नाम मै पल्लवी रख रहा हूं। अटल जी ने बुआ की लड़की का नामकरण किया जो अब इंग्लैंड में रहती है।

ज्ञानेन्द्र ने बताया कि बाब ने दो चुनाव लड़ा। इसमें साल 1967 में कोपाचीट विधान सभा से भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी के रूप में तथा वर्ष 1991 का बलिया लोक सभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में। परिवार में शादी होने पर अटल जी को निमंत्रण भेजा जाता था, लेकिन व्यस्तता के चलते वह खुद तो नहीं आ सके, लेकिन हर बार उनका शुभकामना संदेश आता रहा। यह सिलसिला साल 2011 में शिवकुमार राय के निधन होने से पहले तक चलता रहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago