बलिया के आर्यन ने डेनमार्क में लहराया भारत का परचम, बाल महासभा में किया देश का प्रतिनिधित्व

बलिया। कौन कहता है कि आसमां पे सुराख नहीं होता कोई तबीयत से पत्थर तो उछालो यारो। जी हां अगर कुछ करने का जज़्बा हो तो कोई चीज़ मुश्किल नहीं है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है बलिया के आर्यन ने। 16 वर्षीय आर्यन ने खरीद जैसे छोटे कस्बे से निकलकर डेनमार्क के शहर बिलुंड में भारत का परचम लहराया। बिलुंड में आयोजित पहली अंतरराष्ट्रीय बाल महासभा में आर्यन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और देश का मान बढ़ाया।आर्यन ने बलिया का नाम पूरे देश में रोशन किया। जनपद के हर एक शख्स आर्यन की इस उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र 21 से 27 सितंबर तक न्यूयॉर्क शहर में आयोजित हुआ। इसी दौरान 19 से 21 सितंबर तक डेनमार्क के शहर बिलुंड में पहली अंतरराष्ट्रीय बाल महासभा आयोजित की गई। इसमें भाग लेने के लिए दुनिया के 40 देशों से 80 प्रतिभागियों को चयनित किया गया था। इन चयनित प्रतिभागियों को 10 अलग-अलग समूहों में बांटकर उनकी मानसिक दक्षता का परीक्षण किया गया। खास बात यह है कि आर्यन चौधरी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाले भारत के एकमात्र युवा थे।

आर्यन ने एक अखबार को बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर स्वयं का दृष्टिकोण विकसित करना और वैश्विक समाधान सुझाने की क्षमता का विकास करना था। इस आधार पर एक घोषणापत्र भी तैयार किया गया, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा के पूर्व अध्यक्ष मोगेंस लाइकेटोफ्ट के माध्यम से विश्व के सभी नेताओं को प्रस्तुत किया गया। महासभा के माध्यम से दक्षताओं का विकास करने में जहां सहयोग मिला, वहीं नवीन चुनौतियों से भी रूबरू हुए।

बिलुंड में आयोजित बाल महासभा में बलिया की इस प्रतिभा ने पूरे भारत देश का प्रतिनिधित्व किया और साबित कर दिया कि भारतीय किसी से कम नहीं। आर्यन के परिवारिक परिपेक्ष्य की बात करें तो वह सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक डॉ. लालबचन चौधरी के पोते हैं। आर्यन के पिता गाजियाबाद में एफएमडी सेक्टर से जुड़े हैं। आर्यन रॉयन इंटरनेशनल स्कूल नोएडा में 11वीं का छात्र है। आर्यन इतनी छोटी सी उम्र में अद्भुत प्रतिभा के धनी हैं। आर्यन की इस उपलब्धि पर बलिया में हर्ष का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago