सिकंदरपुर- पिता के श्राद्ध में छुट्टी पर आए सेना के जवान ने की खुदकुशी, मचा हड़कंप

बलिया जिले के एक गांव में शुक्रवार को सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।  सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कटघरा गांव निवासी चंद्रशेखर प्रसाद (40) पुत्र स्वर्गीय बृजनंदन वर्मा सेना में था। वर्तमान में पोस्टिंग अंबाला में थी। हाल ही में पिता की मौत के बाद वह छुट्टी पर घर आया था।

परिजनों के मुताबिक, चंद्रशेखर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। सेना के अस्पताल में विगत पांच माह से उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह उसने अपने कमरे के रोशनदान में गमछा बांध कर फांसी लगा ली। घर के लोगों ने यह दृश्य देखा तो चीख-पुकार मच गई।

जब तक परिजन उसे नीचे उतारते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की जानकारी सिकंदरपुर इंस्पेक्टर अनिल चंद तिवारी को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक ही घर एक माह में दो मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

18 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago