फर्जी ख़बरों पर लगाम कसने के लिए WhatsApp ने लॉन्च किया ये बेहद जरूरी फीचर

लगातार अपने ऐप में नए फीचर्स जोड़ने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ‘व्हाट्सऐप’ ने अपने यूजर्स के लिए फिर से एक नया फीचर पेश किया है. ये फीचर फेक मैसेज को ध्यान में रखते हुए उतारा गया है. इससे यूजर्स को यह पता चलेगा कि आखिर कौन सा मैसेज उसे फॉरवर्ड किया गया है और किस फॉर्मेट में टाइप कर के भेजा गया है.

इस नए फीचर को व्हाट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.18.179 में अपडेट किया गया है. इसमें अगर कोई यूजर फॉरवर्ड का ऑप्शन चुन कर कंटेंट भेजता है तो मैसेज के ऊपर ‘forwarded’ लिखा होगा. इससे मैसेज पाने वाले को यह पता चल जाएगा कि यह मैसेज उसे फॉरवर्ड किया गया है.

लेकिन, अगर यूजर किसी मैसेज को कॉपी पेस्ट कर के भेजेगा, तो वहां किसी भी तरह का forwarded’ टैग नहीं नजर आएगा. यानी जो भी मैसेज फॉरवर्ड ऑप्शन चुनकर भेजे जाएंगे, केवल उन्हीं मैसेज में यह पता चलेगा कि इसे टाइप न करके, बल्कि फॉरवर्ड किया गया है.

वैसे तो कंपनी ने इस फीचर को अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन में पेश किया है. लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही इसे आईओएस और विंडोज प्लेटफॉर्म के लिए अपडेट कर दिया जाएगा.

बता दें कि हाल ही में व्हाट्सऐप ने पेमेंट फीचर लॉन्च को पूर्ण रूप से लॉन्च करने का ऐलान किया है जिसे भारत में 200 मिलियन एक्टिव यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago