बलिया- माह-ए-रमजान के चौथे जुमे पर शहर सहित ग्रामीण इलाकों की सभी मस्जिदों में अकीदत व एहतराम के साथ नमाज पढ़ी गई। मुसलमानों ने सबसे पहले मस्जिद में प्रवेश करते वजू बनाए और दो रकात मस्जिद दाखिला पढ़ी और इमाम साहब द्वारा की जा रही तकरीर को सुनने में मशगूल हो गए।
जुमे की नमाज नगर में विशुनीपुर मस्जिद, बड़ी मस्जिद, काजीपुरा, कलेक्ट्रेट परिसर, बहेरी, उमरगंज, परमंदापुर सहित अन्य मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज पढ़ी गई। उसके बाद इमाम साहब ने रोजा की फजीलत व उसकी अहमियत पर पर्याप्त रोशनी डाली। इमाम साहब ने तकरीर में कहा कि रोजा अल्लाह का अपने बंदों के लिए एक बेशकीमती तोहफा है। तकरीर के बाद इमाम साहब ने खुतबा पढ़ा और उसके बाद लोगों ने जमात में खड़े होकर जुमे की नमाज पढ़ी।
नमाज के अंत में इमाम साहब ने मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआ मांगी। नमाज के पहले लोगों ने मस्जिद के बाहर टोपियों की दुकान से अपनी मनपसंद की खरीदारी किए।
वहीँ रसड़ा में भी मुस्लिम बंधुओं ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। इसके बाद रमजान की फजीलत के बारे में चर्चा की। साथ ही साथ गुनाहों से तौबा कर अधिक से अधिक इबादत करने पर जोर दिया गया। मुस्लिम भाइयों ने नमाज के वक्त मस्जिद में दाखिल होते ही सुन्नत की नमाज अदा की। मुंसफी मस्जिद के इमाम हाफिज एनामुल हक ने अपनी तकरीर में रमजान में जकात फितरा अदा करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी मुसलमान जकात अदा करें इसमें कोताही न करें। खुदा जकात देने वालों के माल को महफूज रखता है। तकरीर के बाद सभी लोगों ने एक साथ दो रेकात फर्ज नमाज अदा किए। नमाज के बाद मुल्क की सलामती व तरक्की के लिए दुआ मांगी। बाद में सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाते हुए अलविदा जुमा की मुबारकबाद दी।
अलविदा नमाज को लेकर पशोपेश में रहे लोग
अलविदा की नमाज को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पशोपेश की स्थिति रही। कई जगह मस्जिदों में मुस्लिम बंधुओं ने अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी तो कहीं जुमे की नमाज अदा की गई।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…