Categories: देश

PM मोदी की हत्या की साजिश का खुलासा, ‘राजीव गांधी की तरह’ मारने की प्लानिंग थी

नई दिल्ली: प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से ‘संबंध’ रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक के पास चिट्ठी  बरामद हुई है जिसमें खुलासा हुआ है कि माओवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उसी तरह हत्या करना चाहते थे जैसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का कर दी गई थी।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि दिल्ली में रोना विलसन के घर से मिली चिट्ठी में एम-4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिए आठ करोड़ रुपए की जरूरत की बात लिखी है। साथ ही उसमें ‘एक और राजीव गांधी कांड’ का जिक्र किया गया है। आरोपी के घर बरामद चिट्टी में लिखा है, पीएम मोदी का पूरे देश में बढ़ता दायरा हमारी पार्टी के लिए हर लिहाज से बड़ा खतरा है।

मोदी लहर का फायदा उठाते हुए बीजेपी देश के 15 से ज्यादा राज्यों में अपनी सरकार बनाने में सफल रही है। ऐसे में हमें पीएम मोदी के खात्मे को लेकर सख्त कदम उठाने ही होंगे। हम सोच रहे हैं कि राजीव गांधी कांड की तरह इसे भी अंजाम दिया जाए ताकि देखने में यह आत्महत्या या दुर्घटना जैसा लगे. एक और राजीव गांधी कांड को अंजाम देने के लिए पीएम के रोड शो को टार्गेट किया जा सकता है।

पुलिस ने दिसंबर में एलगार परिषद और इसके बाद जिले में भीमा-कोरेगांव हिंसा से संबंधित दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले, वकील सुरेंद्र गाडलिंग, कार्यकर्ता महेश राउत, शोमा सेन और रोना विलसन को मुंबई, नागपुर एवं दिल्ली से गिरफ्तार किया था। सभी पांचों आरोपियों को शुक्रवार को सेशन कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago