दीपावली में घर लौटे सेना के जवान की बलिया में मौत, घर में पसरा मातम

शनिवार की सुबह बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बालूपुर रोड पर एक नाले में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की पहचान सुनील यादव पुत्र दीनानाथ चौधरी के रूप में हुई है। सुबह टहलने के लिए निकले गांव के लोगों ने नाले में एक बाइक फंसी हुई देखी। बाइक को निकालने उतरे लोगों को वहीं एक शव भी दबा हुआ मिला। शव और बाइक को बाहर निकालकर लोगों ने पुलिस और परिजनों इत्तला किया।

परिजनों ने बताया है कि “सुनील यादव सेना के जवान थे। उनकी उम्र महज 32 वर्ष थी। सुनील यादव वर्तमान समय में पटियाला में तैनात थे। गत एक नवंबर को ही सुनील यादव दीपावली की छुट्टी लेकर घर आए थे।” परिवार वालों का कहना है कि “सुनील यादव गत शुक्रवार यानी 5 नंवबर की शाम घर से बाइक लेकर निकले। सिकंदरपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक जब सुनील घर नहीं लौटे तो घर वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन रात भर सुनील अता-पता नहीं चला।”

आज सुबह जब कुछ लोग बालूपुर रोड पर टहल रहे थे। तभी सिवानकला गेट के सामने एक नहर में जिसे पुलिस नाला बता रही है, में एक बाइक गिरी हुई दिखी। उनमें से कुछ लोग बाइक को बाहर निकालने के लिए नहर में उतरे तो पाया कि एक शव बाइक के नीचे दबा हुआ है। लोगों ने शव और बाइक दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद शव की पहचान कर परिजनों की इस बात की खबर दी गई। साथ ही पुलिस को तक भी यह सूचना पहुंचाई गई।

पुलिस के मुताबिक सुबह दस बजे के लगभग सिकंदरपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक को इस घटना की सूचना फोन के जरिए प्राप्त हुई थी। बता दें कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिकंदरपुर क्षेत्राधिकारी ने कहा है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगा।

सेना के जवान सुनील यादव की एक बेटी और एक बेटा है। जब यह घटना घटी तब सुनील यादव की पत्नी रजनी बेटी सृष्टि (8 वर्ष) और बेटे रौनक (5 वर्ष) के साथ अपने मायके थी। खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। परिजन बेसुध होकर चीत्कार रहे हैं।

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago