Categories: बलिया

‘डर से बौखलाये हैं शुक्ला जी, सस्ती लोकप्रियता में देते हैं ऊल-जजूल बयान’ अनिल राय का मंत्री पर कटाक्ष

बलिया में इस समय राजनीतिक ऊथल-पुथल मचा है। संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला के खिलाफ समाजवादी पार्टी लामबंद हो गई हैं। सपा कार्यकर्ता लगातार मंत्री शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं तो सपा के दिग्गज मंत्री शुक्ला पर निशाना साध रहे हैं।

राजनैतिक बयानबाजी के इस खेल में सपा नेता अनिल राय का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने मंत्री शुक्ला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगामी विधानसभा के चुनाव में अपने हार के डर से बौखलाये हुए हैं शुक्ला जी, सस्ती लोकप्रियता व अपने नाकामियों को छुपाये रखने के लिए आये दिन उलू जलूल बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं! आने वाले यूपी विधान सभा के चुनाव में बलिया नगर की जनता इन्हें बहुत बुरी तरह से हराने के लिए आमद है!

गौरतलब है कि भाजपा विधायक और प्रदश सरकार के राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देते हुए उन पर आरोप लगाया था कि आईएसआई उन्हें फंडिंग कर रही है। मंत्री ने कहा था कि ने कहा था कि ” हो सकता है कि पड़ोसी देश की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से वित्तीय सहायता मिल रही हो।” उन्होंने आगे कहा कि “योगी आदित्यनाथ अब इस्लामी दुनिया के लिए एक चुनौती बन गए हैं।” राज्य मंत्री ने ये भी कह दिया कि अखिलेश यादव को आईएसआई से संरक्षण और सुझाव मिल रहे हैं।”

इसके साथी अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा है कि “अखिलेश यादव आईएसआई के निर्देश पर जिन्ना का महिमामंडन कर रहे है। वह बयान जारी कर रहे हैं कि पाकिस्तान और तालिबान भी उन्हें चाहते हैं।” मंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि “मुसलमानों को खुश करने के लिए अखिलेश यादव ने नमाज अदा की थी और रोजा रखा था। वह वोट पाने के लिए धर्म परिवर्तन भी कर सकते हैं।” वहीं मंत्री आनंद स्वरुप शुक्ला के विवादित बयानों पर अब सपा का गुस्सा फूट पड़ा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago