Categories: बलिया

रेलवे का यात्रियों को तोहफा, इस दिन से बलिया से धनबाद के बीच चलेगी स्पेशन ट्रेन

बलियाः छठ के मौके पर रेलवे ने यात्रियों को ब़ड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने फैसला किया है कि छठ स्पेशल के तौर पर सिकंदराबाद से बलिया के बीच ट्रेन चलेगी जो कि धनबाद से होकर गुजरेगी। ये पहली ट्रेन होगी जो धनबाद और बलिया को कनेक्ट करेगी। इस ट्रेन की शुरुआत से बलिया और झारखंड के धनबाद, बोकारो और रांची के बीच सफर करने वालों को काफी आसानी होगी।

छठ स्पेशन के तौर पर वाया धनबाद, सिंकदराबाद से बलिया के बीच ट्रेन चलाने के फैसले से यात्री काफी खुश हैं। यह ट्रेन सिकंदराबाद और बलिया के बीच एक फेरा लगाएगी। इससे पहले दोनों स्थानों के बीच कोई सीधी ट्रेन नहीं थी। जिसके चलते आने-जाने में परेशानी होती है। लेकिन अब सफर की परेशानी खत्म होगी।  साथ ही कहा जा रहा है कि अगर जनप्रतिनिधि कोशिश करें तो भविष्य में धनबाद से बलिया के बीच डायरेक्ट ट्रेन चल सकती है।

बता दें कि सिंकदराबाद से बलिया के लिए सात नंबर को छठ स्पेशल ट्रेन चलेगी। रेलवे ने इस ट्रेन को बोकारो और धनबाद होकर चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के चलने से दक्षिण भारत से झारखंड व बिहार के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल तक पहुंचने की राह आसान होगी। वापसी में बलिया से 10 नवंबर की रात में चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव हटिया, रांची, मूरी, चितरंजन, मधुपुर व जसीडीह में दिया गया है। बिहार के झाझा, पटना और छपरा में भी इसका ठहराव हो।

धनबाद डीआरएम आशीष बंसा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सिकन्दराबाद-बलिया- सिकन्दराबाद छठ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन 01फेरा के लिए किया जाएगा। 07051 सिकन्दरा-बलिया छठ एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 07.11.2021 (रविवार)को सिकन्दराबाद से चलेगी। 07052 बलिया- सिकन्दराबाद छठ एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 10.11.2021 (बुधवार)को बलिया से चलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago