बलिया के बेल्थरा रोड में लिफ्ट मांगने को लेकर दरोगा और फौजी की खौफनाक भिड़ंत

बलिया के बेल्थारा रोड में एक दरोगा और एक फौजी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक बेल्थारा रोड  रेलवे स्टेशन चौराहा त्रिमुहानी मार्ग पर रविवार को देर शाम सीयर चौकी पर तैनात दरोगा व एक फौजी के बीच लिफ्ट देने को लेकर मारपीट हो गई। फौजी ने दरोगा को पीट दिया।

आसपास के लोगों ने बीचबचाव किया। हर कोई इस झगड़े को बचाना चाह रहा था किंतु किसी का साहस न हो सका। सरेआम सड़क पर अचानक ये भिड़ंत देख लोग भी हैरान हो गए।

पुलिस फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फौजी व दरोगा दोनों ने एक दूसरे पर नशे की हालत में होने व मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा बब्बन पाठक ने रविवार की देर शाम बाइक से जा रहे फौजी दिलीप कन्नौजिया से पुलिस चौकी तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी।

दिलीप के इनकार कर देने पर दरोगा ने उसे तमाचा जड़ दिया। इससे बौखलाए फौजी ने बाइक किनारे खड़ी कर दी और दरोगा से भिड़ गया। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया।

भारी शरीर वाले दरोगा को युवा फौजी ने कई बार पटक दिए। हर कोई दरोगा को बचाना चाह रहा था किंतु किसी का साहस न हो सका। कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की तो बीच-बचाव में उन्हें भी दो-चार हाथ पड़ गए।

करीब 20 मिनट तक सड़क पर उलझे दारोगा को लोगों ने किसी तरह से बचाया।  तब तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा को पुलिस चौकी पहुंचाया, जबकि फौजी को पूछताछ के लिए उभांव थाने ले गई। फौजी का कहना था कि शराब के नशे में धुत दरोगा ने उससे बदतमीजी करते हुए मोटरसाइकिल पर जबरन बैठने की कोशिश की, जबकि दरोगा का आरोप है कि फौजी ने शराब के नशे में धुत होकर मेरे साथ मारपीट की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago