बलिया DM की अपील, अराजक तत्वों की पहचान कराने में करें सहयोग

बलिया में अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल को लेकर कलेक्टर सौम्या अग्रवाल और SP राजकरण नैयर ने पत्रकारों और व्यापारियों के साथ बैठक की। कलेक्टर घटना को दुखद बताते हुए कहा कि अराजक तत्वों ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए विफल कर दिया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने अपील की। कलेक्टर ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाना है।

कलेक्टर ने की पुलिस की तारीफ- कलेक्टर ने कहा कि आगजनी और पत्थरबाजी करने वाले लोगों की पहचान करने में पुलिस का सहयोग करें। ताकि कार्रवाई हो सके। यदि आपके गली-मोहल्ले में कोई अराजक तत्व दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने बहुत अच्छा काम किया। पुलिस के कुछ जवानों ने रेल की बोगी को आग से बचाने के लिए उसे धक्का देकर क्षतिग्रस्त बोगी से अलग किया जो सराहनीय है। समय रहते सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान होने से बचा लिया।

SP ने किया आश्वस्त- साथ ही पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने बताया कि बाहर से आए युवकों की पहचान करने के लिए सीसीडी कैमरे और वीडियो फुटेज का सहारा लिया जा रहा है। सभी लोग शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। व्यापारिक मंडल के लोग भी अपनी समितियों के माध्यम से शांति बनाए रखने की अपील करें। पत्रकारों से कहा कि सभी लोग शांति बनाए रखने के लिए सहयोग करें। यदि आप लोग कोई जानकारी देते हैं तो वह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि जनपद में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी। किसी नागरिक को नुकसान नहीं होगा। बाहरी व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago