बलिया- सड़क हादसे में नौजवान ने गवाई जान, परिजनों ने प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

बलिया में सड़क हादसे में अपने बेटे की जान गवाने वाली एक मां पुलिस पर आरोप लगाए हैं। बता दें गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी में राजा भवन के पास गुरुवार सड़क हादसे में युवक जीतू की मौत हो गई थी। घटना में बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। मामले में आज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

दरअसल बांसडीह कस्बा के वार्ड नंबर 11 निवासी जीतू गुप्ता (26) पुत्र रामजी गुप्ता और सुरेश गुप्ता (36) पुत्र शिवधारी गुप्ता गुरुवार की देर शाम बाइक से अपने बुआ की लड़की की तिलक में शामिल होने के लिए रसड़ा जा रहे थे। अभी वह चिलकहर पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे वाहन की रोशनी उनके आंखों में लगने लगी। रोशनी से बचने के दौरान ही उनकी बाइक सड़क पर खड़ी ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में जीतू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरेश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल सुरेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मृतक जीतू के परिवार वालों ने बताया कि पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते उनके बेटे की मौत हुई है। गुरुवार की सुबह ही फेफना थाना क्षेत्र के दो व्यक्तियों की मौत उस अलकतरा लदे ट्रॉली से टकराने से हुई थी। एक बुजुर्ग महिला भी गंभीर रूप से घायल है। बावजूद इसके पुलिस ने वह ट्रक नहीं हटवाया। परिवार का आरोप है कि अगर प्रशासन ट्रॉली को वहां से हटवा देती तो शायद उनका बेटा जिंदा होता।

परिवार में कमाने वाला इकलौता था जीतू- बताया जा रहा है कि जीतू दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। घर का एकमात्र कमाऊ जीतू था। वह कपिला चोकर की दुकान चलाता था। पिता रामजी दुकान पर बेटे का हाथ बंटाने का काम करते हैं। घर की सारी जिम्मेदारी जीतू के ही कंधों पर थी। इस घटना से जीतू की मां पार्वती देवी बेसुध हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

16 hours ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago