बलिया में अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहां युवाओं ने स्टेशन से लेकर बस अड्डे तक तोड़फोड़ कर हंगामा किया। यहां तक कि वॉशिंग पिट में खड़ी ट्रेन की एक बोगी को भी आग के हवाले कर दिया। हंगामे के दौरान युवकों और पुलिस के बीच सीधी झड़प भी हुई। पुलिस ने 100 से ज्यादा युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा 151 में चालान किया है। साथ ही जिले में धारा 144 भी लागू कर दी है।
ट्रेन में की आगजनी- बता दें गुरुवार को बिहार में हुए उग्र प्रदर्शन की आग पड़ोसी जिले बलिया में शुक्रवार की सुबह ही पहुंच गई। युवाओं की भीड़ ने रेलवे स्टेशन पर खड़ी बलिया-वाराणसी मेमू, बलिया शाहगंज सवारी गाड़ी और सियालदह एक्सप्रेस में तोड़फोड़ की। वॉशिंग पिट पर खड़ी ट्रेन की खाली बोगियों में आग लगा दी। घटना के तुरंत बाद पहुंचे SP राज करन नय्यर ने खुद आग बुझाने का नेतृत्व किया। पुलिस के जवानों ने अन्य बोगियों को अलग किया और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
यहां से हुई शुरुआत- अलसुबह से ही जनपद मुख्यालय पर आंदोलनकारियों और जिला प्रशासन के बीच युद्ध की स्थिति बनी रही। सोशल मीडिया के माध्यम से आह्वान के बाद तड़के ही युवा वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में एकत्रित होने लगे। देखते ही देखते स्टेडियम में सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। जिला प्रशासन की सभी को समझाने-बुझाने की कोशिश तब विफल हो गई जब लगभग 200 से 300 की संख्या में उपद्रवी हाथों में लाठी-डंडे लिए स्टेडियम में घुस गए और वहां पहले से मौजूद आंदोलनकारियों को साथ लेकर सड़क पर उतर आए।
सभी आरोपी गिरफ्तार- स्टेडियम से रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ रही भीड़ ने सड़क किनारे खड़ी एक निजी विद्यालय की तीन बसों को नुकसान पहुंचाया। उसके बाद उपद्रवी स्टेशन पर पहुंचे और स्टेशन परिसर से लेकर वॉशिंगपिट तक जमकर तोड़फोड़ की और तांडव मचाया। पुलिस प्रशासन ने 100 से अधिक युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी का धारा 151 में चालान कर गिरफ्तारी दिखाई गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 भी लागू कर दी है।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…