Categories: बलिया

सूदखोरों पर नकेल कसेगी बलिया पुलिस, जिले में बनेगा एंटी सूदखोरी सेल

बलिया में सूदखोरों से तंग आकर व्यापारी के द्वारा आत्महत्या करने की घटना के बाद से ही पुलिस- प्रशासन एक्शन में हैं। अब जिले में सूदखोरों पर नकेल कसने के लिए पहली बार एंटी सूदखोरी सेल का गठन होने जा रहा है। एसपी राज करन नय्यर ने इसके लिए अनुमति दे दी है।

बता दें कि सेल का ऑफिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में होगा। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा किसी भी थाने में शिकायत देने पर इसी सेल में उसकी शिकायत आएगी। गोपनीय सूचना पर भी कार्रवाई की जाएगी। सेल में एक सब इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस सेल में सभी थानों पर सूदखोरी से संबंधित शिकायतों का आंकड़ा तैयार किया जाएगा।सूदखोरी के मामले में सब इंस्पेक्टर पूरी जांच कर मुकदमा दर्ज कराने के साथ आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेंगे। न्यायालय में मुकदमा शुरू होने पर उसकी पैरवी भी करेंगे, ताकि आरोपी को सजा मिले और पीड़ित को न्याय मिल सके। साहूकारी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करने वालों की सूची भी तैयार की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन के कर्ज देकर मनमाने ढंग से ब्याज वसूलने पर कार्रवाई होगी। जिससे भविष्य में कोई व्यक्ति इनकी प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या जैसे कदम नहीं उठाएगा।बलिया एसपी राज करन नय्यर का कहना है कि जनपद में सूदखोरों का आतंक और पीड़ित व्यक्तियों की परेशानी देख एंटी सूदखोरी सेल का गठन किया गया है। संबंधित सब इंस्पेक्टर व जवानों की तैनात की गई है। सूदखोरी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago