Categories: बलिया

बलिया -पूर्व प्रधान की हत्या पर सपा नेता राम इकबाल सिंह ने जताया दुख, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बलिया। रसड़ा तहसील कोर्ट से जमानत कराकर लौट रहे पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा की गोली मारकर हत्या होने से शहर में दहशत का माहौल है। इस बीच पूर्व विधायक और सपा नेता राम इकबाल सिंह पूर्व प्रधान की मौत पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक दुखद पोस्ट किया। और कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने लिखा कि 6 बार विधानसभा और 1 लोकसभा के चुनाव में रातों दिन कार्य करने वाले 30 वर्ष के साथी, अभिन्न सहयोगी सुरेश वर्मा को अपराधियों ने कायरता पूर्वक गोली मार कर हत्या कर दी। सुरेश जी 3 लोगों के साथ रसड़ा से लौट रहे थे। कायरो ने राजनीतिक धुरंधर की निर्ममता से हत्या कर दी। सुरेश जी असनवार ग्राम पंचायत के 4 बार प्रधान रहे ।

साथ ही कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का इससे बड़ा क्या उदाहरण होगा। पुलिस से जनता का भरोसा उठ चुका है। जिला प्रशासन जल्द गिरफ्तारी करे। वरना आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। जनपद बलिया अपराध का अड्डा बन चुका है ।

Ritu Shahu

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago