बलिया में बुजुर्ग महिला से बेरहमी से मारपीट, घटना का वीडियो वायरल

बलिया में बुजुर्ग महिला के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक वृद्ध महिला को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहा है।

पास खड़ा शख्स छोड़ने की गुहार लगा रहा है लेकिन युवक ने उसकी एक न सुनी। अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव का है।

जहां 15 फरवरी की रात एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला को लात से बुरी तरह मारा। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि वायरल वीडियो बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव का है। पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी का कहना है कि उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago