Categories: बलिया

बलियाः भाजपा नेता की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

बलिया में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता की हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह भाजपा नेता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा-लोहटा के बीच हुई। जहां गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत असनवार गांव के निवासी भाजपा नेता तथा पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा (45) अपने गांव के दो लोगों के बीच हुए जमीनी विवाद मामले में गड़वार थाना पर गए थे। उस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांतिभंग में चालान कर दिया था।सुरेश वर्मा एक पक्ष की जमानत कराने के लिए गए थे। लौटते समय ही बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक राजकरण नय्यर ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर 3 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही तीसरा आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

11 hours ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago