बलिया में अराजकतत्वों ने तोड़ी आंबेडकर प्रतिमा, सपा ने BJP और मंत्री दयाशंकर सिंह पर बोला हमला!

बलिया में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी पूरे मसले को लेकर बीजेपी को घेर रही है। यहां तक कि सपा ने बीजेपी पर ही बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।
साथ ही मंत्री दयाशंकर पर भी हमला बोला है।

दरअसल समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। जिसमे लिखा है कि बलिया में अपराधी प्रवृत्ति के भाजपाइयों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। कांशीराम जी को यही भाजपाई अपशब्द बोलते हैं बहन मायावती जी को भाजपा के मंत्री दयाशंकर सिंह ने गाली दी थी। क्या दलितों और दलित समाज के नेताओं को गाली देना ही भाजपा का धर्म है ?


बता दें बलिया जिले के चौबे छपरा ग्राम सभा स्थित बौद्ध बिहार परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। शनिवार सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन में प्रतिमा की मरम्मत कराई। साथ ही मामले की छानबीन में जुट गई।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago