बलिया में राजस्व रक्षक से मारपीट मारपीट से गुस्साए कर्मचारी संघ ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

बलिया के कलेक्ट्रेट स्थित राजस्व अभिलेखागार के कर्मचारी रविशंकर श्रीवास्तव के साथ मारपीट को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश फूट पड़ा। मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आव्हान पर कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया और धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की।

जिलाधिकारी को पत्रक सौंपते हुए कर्मचारियों ने शिकायत करते हुए बताया कि राजस्व अभिलेख रक्षक रविशंकर श्रीवास्तव शुक्रवार को अपने पटल का कार्य सम्पादित कर रहे थे। तभी अधिवक्ता कृपाशंकर यादव आए और रविशंकर के साथ मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद रविशंकर ने मामले की शिकायत की। जिस पर कर्मचारी नेताओं ने रविशंकर की प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी अधिवक्ता कृपाशंकर यादव को गिरफ्तार करने की मांग की।साथ ही कहा कि अधिवक्ता कृपाशंकर यादव का रजिस्ट्रेशन निरस्तीकरण की कार्यवाही के लिए बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद को जिलाधिकारी की अनुशंसा से पत्र प्रेषित किया जाय। कृपाशंकर यादव शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं कलेक्ट्रेट कार्यालयों में अपने साथियों के साथ भय का महौल पैदा करने के लिए उप्र गुंडा निवारण अधिनयम/ गिरोहबन्द अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। राजस्व अभिलेखागार, न्यायिक अभिलेखागार एवं कलेक्ट्रेट सहित तहसीलों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करायी जाय।

इस अवसर पर सत्या सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, अखिलेश राय, विजेन्द्र सिंह, सुशील त्रिपाठी, अनिल सिंह, अवनीश चन्द्र पाण्डेय, भारत भूषण मिश्रा, विजयपाल सिंह, संजय सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, अरविंद कुमार शुक्ला, प्रो. निशा राघव, निखिलेंद्र मिश्रा, राजमंगल यादव, राजेश सिंह, अजय पाण्डेय, मृगेन्द्र सिंह, मुकेश उपाध्याय, आदि थे। अध्यक्षता कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय व संचालन मंत्री संजय कुमार भारती ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago