Categories: बलिया

बलिया में आगजनी की घटना, छत पर रखा धान जलकर हुआ खाक

बलिया के फेफना थाना क्षेत्र स्थित सिंहपुर गांव में आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है। यहां अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, इस आग ने छत पर रखे धान को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते 50 बोझ धान जलकर खाक हो गया।

आग की सूचना मिलती ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने निजी पंपसेट और हैंडपंप के सहारे करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक धान जलकर खाक हो चुका था। पीड़ित किसान कमलेश्वर चौहान के मुताबिक लगभग 50 बोझ धान आग की भेंट चढ़ गया, इसके साथ ही घर गृहस्थी का भी कुछ सामान जल गया है।

बता दें कि कमलेश्वर चौहान दोनों पैर से विकलांग है, घर में पत्नी गुड्डी देवी औऱ दो बच्चों के साथ अपना जीवन यापन करता है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान कमलेश्वर चौहान खेत में धान पीटने गए हुए थे, तभी उनके घर से धुएं का गुबार उठते देखा गया। देखते देखते छत पर रखा गया धान आग का गोला बन गया। पीड़ित सहित ग्रामीणों का कहना है कि इस आगजनी से प्रभावित परिवार को शीघ्र सरकारी राहत और सहायता दी जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

16 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago