Categories: बलिया

बलिया के बेल्थरारोड में बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो पलटा, हादसे में युवती की मौत

बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के नौरंगिया मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हो गया, यहां एक दोपहिया वाहन को बचाने के चक्कर में एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार को हुआ। जहां नगरा थाना क्षेत्र की निवासी शिल्पा मौर्य बेल्थरारोड में एक ऊलेन शॉप पर सेल्स गर्ल का काम करती थी। शुक्रवार सुबह 9 बजे वो ऑटो से बेल्थरारोड जा रही थी। जब वो उभांव थाना क्षेत्र के नौरंगिया मोड़ के पास पहुंची। एक मोपेड चालक ने अचानक अपनी दिशा बदल दी। मोपेड को बचाने के दौरान ऑटो पलट गई। इस हादसे में शिल्पा के सिर में गंभीर चोट आई।

आनन फानन में लोग उसे तुरंत सीएचसी सीयर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिल्पा मौर्य अपनी तीन बहनों और एक भाई में मंझली थी और उसकी मौत की ख़बर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिल्पा के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। जब शिल्पा की मांग को बेटी के घायल होने की ख़बर मिली तो वो अस्पताल पहुंची, लेकिन उन्हें जब बेटी की मौत की खबर मिली तो वो बेसुध हो गई।

इस हादसे में ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आई, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोपेड चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है और शिल्पा की मृत्यु के बाद उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

1 day ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago