बलिया के डीएम ऑफिस में अचानक कुछ लोग एक शव लेकर पहुंच गए। इससे पूरे कार्यालय में हड़कंप मच गया। डीएम कार्यालय के सामने शव की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में सनसनी फैल गई और आनन-फानन में एडीएम से लेकर एडिशनल एसपी, सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स कलेक्ट्रेट में पहुंच गई।
हालांकि, शव के साथ आए फरियादी डीएम से मिलने के लिए कार्यालय में घुसने का प्रयास करने लगे। शव के साथ पहुंचे फरियादी विनोद कुमार वर्मा का आरोप है कि पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा कर मेरे परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि आलाधिकारी मेरी कोई मदद नहीं कर रहे है।
वहीं, इस मामले पर बलिया के एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि शव लेकर कुछ लोग डीएम कार्यालय पहुंचे हुए थे। फरियादियों ने बताया कि कुछ साल पहले मृतक व्यक्ति के साथ मारपीट हुई थी, जिसकी मौत हो गयी है। फरियादियों ने बताया कि भाईयों के बीच सम्पत्ति का विवाद है और फरियाद के लिए कलेक्ट्रेट आए थे। उन्होंने बताया कि सम्पत्ति से जुड़े विवाद की जानकारी के लिए लेखपाल को लगाया गया है। हालांकि, अधिकारियों की समझाईश के बाद शव को परिजन लेकर चले गए।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…