Categories: बलिया

Ballia News- ददरी मेले में अमृतमहोत्सव की धूम, बच्चों ने लगाई प्रदर्शनी, गीत-संगीत से बांधा समां

Ballia News- आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। बलिया में आयोजित देश के दूसरे सबसे बड़े पशु मेले में भी 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक आजादी के अमृतमहोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

बता दें कि वन विभाग के डीएफओ श्रद्धा यादव व ज्ञानपीठिका विद्यालय की तरफ से यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभांरभ श्रद्धा यादव के द्वारा द्वीप प्रजव्लित कर किया गया। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया। ददरी मेले में हो रहे इस अनोखे आयोजन में विद्यालय के कई छात्र-छात्रा शामिल हो रहे हैं। यह पहला मौका है जब ददरी मेले में इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं।

मेले में ज्ञानपीठिका के बच्चों ने शानदार प्रदर्शनी लगाई है। इसमें बच्चे नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, डिबेट, गानों आदि की प्रस्तुति दे रहे हैं। आजादी के महत्व पर रोशनी डाल कर लोगों को जागरुक भी कर रहे हैं। ज्ञानपीठिका के द्वारा पहली बार ऐसा आयोजन किया गया है जिसमें बच्चे सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।

वहीं इस 7 दिन के कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए बलिया शहर के नामी हस्तियां मौजूद हो रही हैं। जिससे बच्चे भी अधिक उत्साह और उमंग भी प्रस्तुति देते हैं। इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका रीना सिंह, प्रधानाचार्य संस्कृति सिंह कार्यक्रम में उपस्थित थी साथ ही डीएफओ श्रद्धा यादव के द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago