कोरोना टीकाकरण में फिसड्डी साबित हुआ बलिया, वाराणसी टॉप-10 में शामिल

बलियाः कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और नए ओमिक्रोन वेरिएंट से बचाव को लेकर टीकाकरण कार्य को तेज कर दिया है। टीकाकरण की रेस में प्रदेश का वारणसी टॉप 10 में शामिल है तो वहीं सबसे खराब स्थिति बलिया की है। यानि की बलिया वैक्सीनेशन के मामले में फिसड्डी साबित हुआ और टीकाकरण के मामले में टॉप-10 जिलों की सूची में बलिया का नाम नहीं है। बलिया को लाल सूची में शामिल किया गया है।

टीकाकरण में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले वाराणसी में गुरुवार शाम तक 36 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन लग चुकी थी। जिलाधिकारी कौशल राज के निर्देशन में वैक्सीनेशन महाभियान चल रहा है। वहीं 24 लाख लोगों को पहला डोज लग चुका है। वहीं 12.25 लाख लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है।

वहीं वैक्सीनेशन में फिसड्डी साबित हुए बलिया की बात करें तो कुल आबादी के महज 26.37 फीसद लोगों ने ही पहली डोज लगवाई है। यानि की 75 फीसद लोग अभी तक वैक्सीनेट नहीं हुए हैं। अगर टीकाकरण की यही रफ्तार रही, तो 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने में बलिया को सालों का समय लग जाएगा।

इधर वाराणसी में वैक्सीनेशन अभियान को गति देते हुए अलग अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिसंबर को जिले के विभिन्न केंद्रों, चैरिटेबल अस्पतालों सहित 400 सत्रों का आयोजन कर 43914 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 30409 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 13505 लाभार्थियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया।

साथ ही इस क्रम में 45 वर्ष के ऊपर के 1573 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। तो वहीं 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग वाले लोगों का टीकाकरण भी तेजी से किया जा रहा है। कैंप में इस आयु वर्ग के 42341 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 29309 लाभार्थियों को प्रथम डोज व 13032 लाभार्थियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। डे/नाईट स्पेशल टीकाकरण केंद्र सम्पूर्णानन्द स्टेडियम सिगरा में 125 व एलटी कॉलेज अर्दली बाजार में 225 लोगों को टीका लगाया गया। केयर टीका एक्सप्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 2635 लोंगों का टीकाकरण किया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago