बांसडीहरोड। फर्जी वीजा पर विदेश भेजने और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की है। मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश दी जा रही है। आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि मनु कुमार भारती पुत्र मुन्ना राम निवासी शीतन दवनी पीड़ित है। जिफसे आरोपियों ने फर्जी वीजा पर विदेश भेजा। पीड़ित के मुताबिक मनियारी जसाव गांव निवासी आशीष पटेल उर्फ बजरंगी पुत्र मनकेश्वर पटेल ने उससे विदेश ले जाने के लिए 78 हजार रुपये लिए थे।
पैसे लेने के बाद आरोपियों ने मुझे कतर भेजा लेकिन वीजा फर्जी निकला। इसके कारण कंपनी ने पीड़ित को वापस भारत भेज दिया। इसके बाद पीड़ित ने जब आशीष पटेल से बात की तो वह आनाकानी करने लगा। पैसे मांगने की बात पर टलमटोल करने लगा।
इससे परेशान पीड़ित 13 नवंबर की शाम को आशीष पटेल से पैसा मांगने गया तो आशीष, उसके भाई सुनील और साथी राम दुलार बिन्द ने गाली गलौज की। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…