नीतीश-तेजस्वी के नारों के बीच सपा ने बेलथरा रोड में मनाया जश्न

बलिया। बिहार में महागठबंधन की सरकार बन गयी है। नीतीश कुमार ने आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ (CM Nitish Kumar) ली है। तेजस्वी यादव एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बने हैं। जदयू आरजेडी के समर्थकों का खुशी का ठीकाना नहीं है। बलिया की सड़कों पर नीतीश-जदयू  के नारे गूंज रहे हैं। बेलथरा रोड में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। आरजेडी -जदयू कार्यकर्ताओं के साथ साथ  समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तों के बीच भी  जश्न का माहौल है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने नीतीश के सीएम और तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर सपा के अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मतलूब  अख्तर ने कहा कि आज बिहार की जनता के लिए बहुत बड़ा दिन है। सभी के लिए खुशी की बात है।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाईयां दी। इस दौरान मतलूब अख्तर
अमरजीत चौधरी, हरेराम साधु, अमानुल हक़ अब्बासी, शाहिद इलियास, मोईद अहमद नन्हें, राशिद कमाल पाशा, संजय यादव, शकील अहमद, नंद लाल लोहिया, शोएब शीबू मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago