वायरल विडियो पर बोले पूर्व मंत्री- BJP ने अपने लोगों को भीड़ में भेजा ताकि सपा को बदनाम किया जा सके

बलिया। मंत्री उपेन्द्र तिवारी पर अपशब्द वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा नेता जुलूस निकालकर इस मामले में गिरफ्तारी की मांग की। वहीं देर शाम पुलिस ने  10 नामजद और 100 अज्ञात पर मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की तलाश में सीओ के नेतृत्व में दबिश दी जा रही है। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने अपनी बात रखी है, उन्होंने कहा है कि गाली देना क़ानूनन और सामाजिक दृष्टि से भी अपराध है।

उन्होंने कहा कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है जिसमें सपा कार्यकर्ताओं की तरफ़ से इस तरह का व्यवहार किया गया हो। उन्होंने गाली वाले वीडियो को भाजपा की साज़िश बताया है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते  हुए कहा है कि पहले भाजपा ने अपने लोगों को भीड़ में भेजा और उन्हीं लोगों ने इस तरह की हरकत की ताकि समाजवादियों को बदनाम किया जा सके और उनपर झूठे मुक़दमे दर्ज किए जा सकें। वहीँ सपा के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने कहा कि कुछ अराजक तत्व जो इस तरह का कार्य किया है।

हम उसकी निंदा करते है और जिस तरह से उपेंद्र तिवारी जो अपशब्द बाते कही है हम उसकी भी निंदा करते है। किसी जिम्मेदार आदमी को जिम्मेदार पद पर रह कर अपनी बातें मर्यादा में रखनी चाहिए। गौरतलब है कि सपा कार्यकर्ताओं का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कार्यकर्ता मंत्री उपेंद्र तिवारी को भद्दी गा’लि’यां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद सपा कार्यकर्ताओं की खुद पार्टी के बड़े नेता निंदा कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago