सपा ज्वाइनिंग के समय रो पड़े अंबिका चौधरी, अखिलेश ने पोछे आंसू …

उत्तरप्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज है। बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के लिए अब सपा मैदान में उतर आई है। अखिलेश यादव सपा को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच कई दिग्गज सपा में घरवापसी कर रहे हैं। शनिवार का दिन सपा के लिए बेहद सुखद रहा। बलिया जनपद के कद्दावर नेता अंबिका चौधरी भी अपने बेटे आनंद चौधरी के साथ सपा में शामिल हो गए। उन्होंने सपा ज्वाइन कर घर वापसी कर ली है। उनके सपा में आने से पूरी पार्टी में खुशी का माहौल है।

इसके साथ ही मऊ के बाहुवली विधायक मुख्तार अंसारी के भाई पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी अपने पुत्र मुन्नू अंसारी के साथ साइकिल पर सवार हो गए। वहीं शनिवार को पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की 5 साल बाद घरवापसी हुई। अंबिका चौधरी लोकसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया था। अंबिका चौधरी को अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता दिलाई। ॉ

पार्टी मुख्यालय पर हुए इस कार्यक्रम में अंबिका चौधरी भावुक हो गए, उन्होंने कहा- मेरे लिए आज का दिन मेरे पुनर्जन्म की तरह है। यह कहते हुए अंबिका चौधरी फफक कर रोने लगे। उन्होंने अपना संबोधन रोका और कुर्सी पर बैठ गए। अखिलेश यादव ने उन्हें सांत्वना देते हुए उनके आंसू पोछे। इस दौरान अंबिका चौधरी ने कहा, मेरे पास शब्दों का अभाव हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि मुझे और मेरे बेटे आनंद के साथ सब को पार्टी में जगह दी। कहा, मेरे मन में एक अभिलाषा है कि 2022 में अखिलेश यादव को 2022 में सीएम बनता देखूं। जो भी उपलब्धियां है इसी छांव की है।

2022 के विधान सभा चुनाव में हमारे सामने एक मात्र लक्ष्य है कि हमको हमारी सरकार बनानी है। यहां से लेकर गांव तक में सभी लोग अखिलेश यादव के साथ अपना नाम जोड़ना चाहते हैं। अभी की सरकार से सभी लोगों का मन टूटा हुआ है। वह दिन अब दूर नहीं है चार छह महीने बाद फिर हमारी तकदीर बदलेगी। हमारी पूरी टीम एक साथ काम करेगी। जब तक अखिलेश यादव को सीएम की कुर्सी पर बैठा नहीं देते। बलिया का एक भी व्यक्ति नहीं बैठने वाला है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago