बलिया में मिला पेट्रोलियम का बड़ा भंडार, ओएनजीसी की रिपोर्ट में खुलासा

बलिया में पेट्रोलियम का भंडार मिला है। ऑयल एंड नैचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने शहर से सटे हैबतपुर गांव में कच्चा तेल का अकूत भंडार होने का दावा किया है। टीम ने सर्वे के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें जमीन के चार किमी नीचे भारी मात्रा में कच्चा तेल (क्रूड आयल) मौजूद होने के संकेत मिले हैं। ओएनजीसी के मुताबिक बहुत जल्द यहां भौगोलिक परीक्षण शुरू किया जाएगा।इसके लिए जल्द ही हैबतपुर गांव के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से में ड्रिंलिंग रिग मशीन (अमेरिकन मशीन) की सहायता से जमीन से चार किलोमीटर नीचे तक ड्रिलिंग का कार्य शुरू किया जाना है। इसके लिए गांव में करीब साढ़े छह बीघा जमीन चिन्हित कर ली गई है। यह जमीन किसानों की है और चारों दिशाओं में लगभग 600 मीटर एरिया सुरक्षित कर लिया गया है। जिसमें काम किया जाएगा।

वहीं तेल भंडारण मिलने के संकेतों के बाद ड्रिलिंग की जाएगी जिसमें काफी खर्च आ सकता है।ड्रिलिंग के दौरान जमीन के नीचे मौजूद कच्चा तेल, पानी और प्राकृतिक गैस को अलग किया जाएगा, लेकिन अभी ओएनजीसी को नहीं पता कि तेल पहले मिलेगा अथवा पानी। जब तेल निकलेगा तो उसे बैरल (119 लीटर क्षमता) में स्टोर किया जाएगा। फिर उसे रिफाइनरी कंपनियों को भेजेंगे। वहां शोधन होगा। हालांकि एक बार कच्चा तेल निकलना शुरु होगा तो आने वाले तीन दशक तक देश को बड़ा भंडार मिल सकता है। ओएनजीसी ने बताया कि भंडार मिलने के बाद इससे ४० तरह के पेट्रोलियम उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इसमें तारकोल भी शामिल है।

इसके जरिए कच्चा तेल के लिए भारत आत्मनिर्भर होगा और देश में पेट्रो पदार्थों के दाम में गिरावट आएगी। इसके साथ ही बलिया ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में रोजगार और कारोबार के नए द्वार खुलेंगे। देश के कोने-कोने में ओएनजीसी की विशेष सर्वे टीम सैसमिक सर्वेक्षण कार्य में जुटी है। इसी साल टीम ने उत्तर प्रदेश के बलिया और बिहार के समस्तीपुर में कच्चा तेल मौजूद होने की संभावना बताई थी। इसके लिए हैबतपुर में सर्वे शुरु गया था। जिसके बाद टीम ने भूखंड की मार्किंग की।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago