बलिया : रेप पीड़िता की मां बोली, सांसद अतुल राय को मिले मौत की सजा

बलिया। बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती ने आत्मदाह कर लिया। पीड़िता की मौत के बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया है। अपनी बेटी को खोने वाली महिला ने सांसद को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है।बता दें कि 16 अगस्त को रेप पीड़िता ने पुलिस की कार्यप्रणाली से दुखी होकर अपने दोस्त के साथ दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह कर लिया था। युवती के साथी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 24 अगस्त को युवती ने भी दम तोड़ दिया।आत्मदाह से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी बताते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों की मौत के बाद से यूपी सरकार ने मामले की जांच के लिए स्पेशन टीम को जिम्मेदारी दी है। अब युवती की मां ने पत्रकारों से बात करते हुए सांसद को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने मांग रखी कि उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार सांसद अतुल राय को फांसी की सजा मिले।

अपनी बेटी को खोने वाली मां को रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि मेरी बेटी बेहद प्रतिभावान थी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह जरूर कुछ न कुछ बनती, लेकिन उसने तड़प-तड़प कर जान दी है। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी की मौत के जिम्मेदार सांसद अतुल राय को फांसी की सजा हो।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, फिर भी परिवार अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ेगा। युवती की मां ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि इंसाफ की लड़ाई में परिवार को प्रदेश सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं युवती की मौत के मामले में विशेष टीम जांच कर रही है। मामले में कई पुलिसवालों पर भी गाज गिरने के आसार हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago