Categories: featured

बाढ़ से बेहाल बलिया, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय पानी में डूबा, छात्र परेशान

बलिया में बाढ़ से हालात बेहद खराब हैं। बाढ़ के पानी ने शहरों-कस्बों को अपनी चपेट में ले लिया है। जिले का जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। हालात यह हैं कि यूनिवर्सिटी कैंपस के चारों तरफ पानी भर जाने से नाव चलाने की नौबत आ गई है। जलनिकासी नहीं होने से छात्र परेशान हैं तो वहीं कुलपति ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।आपको बता दे कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर के सुरहाताल के पास है। लेकिन बाढ़ के पानी ने विश्वविद्यालय को अपनी चपेट में इस कदर लिया है कि इसे पहचानना तक मुश्किल हैं। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार और स्टाफ को नाव के जरिए प्रसासनिक भवन तक जाना पड़ रहा है। दरसअल, गंगा का जलस्तर बढ़ते ही नदी का पानी कटहर नाले के जरिए सुरहाताल पहुंचता है। लेकिन नाले में गंदगी होने से पानी वापस गंगा में नहीं जा पा रहा है।

जिसका खामियाजा विश्वविद्यालय स्टाफ व छात्रों का भुगतना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय में जलजमाव की वजह से छात्र कैंपस तक पहुंच नहीं पा रहे हैं। ऐसे में छात्र काफी परेशान नजर आएं। छात्रों का कहना है कि कैंपस तक जाने के लिए कोई सुविधा नहीं होने के कारण हम परिसर में पहुंच नहीं पा रहे हैं। कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय ने जलजमाव का दर्द बयां करते हुए कहा कि इससे पठनपाठन सहित नए एडमिशन पर भी बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रसाशन पर मदद नहीं करने का भी आरोप लगाया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago