Categories: देश

पंजाब में आम आदमी पार्टी हुई मज़बूत, पार्टी में शामिल हुए अकाली दल और कांग्रेस के दिग्गज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ताबड़तोड़ रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी धुआंधार प्रचार कर रही है। सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए मान सरकार पूरी तैयारी से जुट गई है। इस बीच पंजाब में आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई है। संगरूर संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का परिवार और मजबूत हुआ।

सीएम भगवंत मान और विधायक जमील रहमान के नेतृत्व और मौजूदगी में वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य नदीम अनवर खान और पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव शैबी खान भी आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए। साथ ही अमृतसर में भी आम आदमी पार्टी और मजबूत हुई। 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान अकाली दल-बसपा गठबंधन के नेतृत्व में अमृतसर सेंट्रल से चुनाव लड़ने वाली दलवीर कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।

इसके साथ ही पटियाला में भी आम आदमी पार्टी का कुनबा और मजबूत हुआ है। अकाली दल और कांग्रेस के कई पूर्व एमसी भी आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुए। सीएम भगवंत मान ने पार्टी में सभी का हार्दिक स्वागत किया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago