लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग अलग अलग चरणों में की जा रही है। बलिया में मतदान में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां प्रचार प्रसार में जुटी हुई हैं। सपा ने भी अपना प्रचार अभियान तेज कर रखा है। सपा प्रत्याशी अलग अलग क्षेत्रों में जनसंपर्क कर जनता से पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
इसी बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अवलेश सिंह को पत्र लिखा है। श्याम लाल ने अवलेश सिंह को चुनाव संचालन और पर्यवेक्षण के करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लिखा कि समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार लोकसभा लोकसभा क्षेत्र-71 सलेमपुर और लोकसभा क्षेत्र-72 बलिया में पहुँचकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करके चुनाव संचालन और पर्यवेक्षण करते हुए समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सहयोग करें।
बता दें कि अवलेश सिंह जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने कुछ समय पहले जेडीयू की जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था और वे सपा के साथ काम कर रहे हैं। अवलेश सिंह को राजनीति का बड़ा अनुभव है। ऐसे में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रत्याशियों को जीतने में सहयोग की जिम्मेदारी दी हैं।
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…