Categories: देश

सपा का हमला कहा- 100 प्रतिशत क्रिश्चियनो ने कैसे भाजपा को वोट दिया, कुछ तो गड़बड़ है

पूर्वोतर में भाजपा की जीत पर समाजवादी पार्टी  ने पीएम मोदी पर जम कर निशाना साधा. सपा के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य किरणमय नंदा ने  कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने प्रदेश में सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए सपा का सहयोग करने की बात की है और सपा-बसपा मिलकर सांप्रदायिक ताकतों को हरायेंगी.

मीडिया से बातचीत में नंदा ने पूर्वोत्तर में भाजपा के पक्ष में आए चुनावी नतीजों पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, ‘नगालैंड में 100 प्रतिशत क्रिश्चियन हैं. वहां कैसे भाजपा को वोट मिला. यह सब ईवीएम के दुरुपयोग से हो सका. हमारा मानना है कि यदि बैलेट पेपर से मतदान कराये जाते तो परिणाम कुछ और ही होते’

नंदा ने नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार पर चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब जरूरी चीजों पर वैट लगाया तो पेट्रोल और डीजल पर क्यों नहीं, क्योंकि पेट्रोल डीजल का कारोबार अंबानी के हाथ में है और इस पर वैट लगाने से उन्हें नुकसान होता.

सपा उपाध्यक्ष ने कहा कि फूलपुर संसदीय सीट के लिए हो रहे उपचुनाव पर पूरे हिंदुस्तान की नजर है और यह उपचुनाव आगामी 2019 के आम चुनावों की दिशा और दशा तय करेगा. वैसे आपको बता दें कि बसपा सुप्रिमो मायावती ने फूलपुर और गरखपुर उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago